इम्यूनिटी मजबूत करने के बढ़िया विकल्प

इम्यूनिटी मजबूत करने के बढ़िया विकल्प

सेहतराग टीम

आपकी इम्यूनिटी का सीधा संबंध आपकी सेहत पर पड़ता है। अगर इम्यूनिटी कमजोर हो तो आप बार-बार बीमार होते रहेंगे। अमूमन बार-बार सर्दी खांसी होना कमजोर इम्यूनिटी का ही संकेत होता है। यहीं अगर इम्यूनिटी कमजोर होती है तो थकावट से लेकर बाल झड़ने तक की शिकायत हो सकती है। इसलिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके जरूरी है आपकी डाइट हेल्दी हो। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करें और अच्छी नींद लें। हालांकि कुछ स्टडीज में सामने आया है कि कुछ खाध पदार्थ हैं जो आपकी इम्यूनिटी को सुधारने के बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर कई तरह के वायरस से भी लड़ सकता है। आइए अब बात करते हैं कि  इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप किन चीजों को अपनी डाइट में शमिल कर सकते हैं।

पढ़ें- अगर आपमें ये 6 लक्षण दिखते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है

इम्यूनिटी मजबूत करने के बढ़िया विकल्प (Great option to Boost Immunity in Hindi)

लाल शिमला मिर्च:

फल और सब्जियों में लाल शिमला मिर्च में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, एक कप कटी हुई लाल शिमला मिर्च में लगभग 211 फीसदी विटामिन C होता है, जो कि संतरे में पाए जाने वाले विटामिन C का दोगुना होता है। एक अध्ययन के अनुसार विटामिन सी शरीर में उन कोशिकाओं को मजबूत करता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। साथ ही यह श्वसन संक्रमण के खतरे को भी कम करता है। विटामिन सी शरीर के ऊतकों को भी मजबूत बनाता है।

ब्रोकली:

ब्रोकली भी विटामिन सी से भरपूर होती है। आधे कप ब्रोकली में 43 फीसदी  विटामिन सी होता है।  National Institutes of Health के अनुसार आपके शरीर को रोजाना इतने ही विटामिन C की जरूरत होती है। ब्रोकोली फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। इसमें विटामिन E भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और ये बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

चने:

चने में बहुत सारा प्रोटीन होता है। इसमें अमीनो एसिड से बना आवश्यक पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर के ऊतकों को बढ़ने और मजबूत करने में मदद करता है। यह एंजाइमों को सही ढंग से बनाए रखता है ताकि हमारे शरीर का सिस्टम ठीक से काम कर सके। चने में प्रचुर मात्रा में जिंक पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम और इम्यून रिस्पॉन्स को नियंत्रित करता है।

स्ट्रॉबेरी:

एक दिन के विटामिन C की जरूरत को पूरा करने के लिए आधा कप स्ट्रॉबेरी काफी है क्योंकि आधे कप स्ट्रॉबेरी में 50 फीसदी विटामिन C पाया जाता है।  पर्यावरण की वजह से हमारे कोशिकाओं को कई तरीके से नुकसान पहुंचता है और विटामिन C इन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।

लहसुन:

लहसुन खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह सेहत के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद है, जैसे ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़े खतरों को कम करना। लहसुन में पाये जाने वाले सल्फर यौगिक की वजह से यह संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। लहसुन शरीर को सर्दी-खांसी से भी बचाता है।

मशरूम:

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की किरणें ही हैं, लेकिन यह मशरूम सहित कुछ खास खाद्य पदार्थों के जरिए भी पाया जा सकता है। 2018 में विटामिन डी स्रोत के रूप में मशरूम के उपयोग पर एक समीक्षा की गई थी। इसमें पाया गया कि मशरूम कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा है। इसके अलावा यह कुछ प्रकार के कैंसर और श्वसन रोगों से भी रक्षा करता है।

पालक:

पालक विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो पर्यावरण से होने वाले नुकसान से हमारी कोशिकाओं को बचाता है। इसके अलावा, इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन A का मुख्य स्रोत है।  विटामिन A इम्यून फंक्शन को सही ढंग से चलाने के लिए जरूरी होता है। ब्रोकली की तरह ही पालक को भी कच्चा या थोड़ा ही पकाया जाना अच्छा माना जाता है।

योगर्ट:

योगर्ट प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत है। यह अच्छा बैक्टीरिया होता है, जो इम्यून सिस्टम और पाचन तंत्र को सही रखता है। हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में भी प्रोबायोटिक्स को सामान्य सर्दी और इन्फ्लूएंजा जैसे श्वसन संक्रमण से लड़ने में प्रभावी पाया गया है। डॉक्टर सरीन फ्लेवर्ड की बजाय सादा योगर्ट खाने की सलाह देती हैं।

पढ़ें- घर में आसानी से बनाएं ये तुलसी काढ़ा, इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

सूरजमुखी के बीज:

सूरजमुखी के बीज में खूब सारा विटामिन E पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूस सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। National Institutes of Health के अनुसार सूखे भुने हुए सूरजमुखी के बीज का केवल एक औंस आपको एक दिन में 49 फीसदी विटामिन E दे सकता है।

 

इसे भी पढ़े-

Coronavirus and Diet: कोरोना से बचाव के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?

ऐसा क्या खाएं, जो गर्मी से राहत दिलाए और इम्यूनिटी भी बढ़े

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।